*जिला सभा की निगरानी में आर्य समाज कमेटी का चुनाव सम्पन्न।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*जिला सभा सोनभद्र के प्रधान चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद थे।*
चोपन/सोनभद्र। मंगलवार को आर्य समाज चोपन की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
आर्य समाज की जिला सभा सोनभद्र के प्रधान श्री कपिल देव सिंह आर्य की अध्यक्षता एवं श्री राजकुमार वर्मा जी सुकृत की उपस्थिति में आर्य समाज चोपन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय जैन- अध्यक्ष ,प्रकाश दास- उपाध्यक्ष, अजय भाटिया – मंत्री,
शाश्वत आर्य- उपमंत्री, श्रीमती रंजना शर्मा- कोषाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह – विद्यालय प्रबंधक एवं अन्य सदस्य चुने गए।
चयन के उपरांत नई कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए जिला सभा के प्रधान श्री कपिल देव सिंह आर्य ने सभी से समाज हित में कार्य करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष संजय जैन ने सभी पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए समाज को समाज से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। निर्वाचित कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment