पुतला जलाकर आतंकवाद का हुआ विरोध।

---Advertisement---

उमेश सागर,   शक्तिनगर

शक्तिनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर जिहादियों द्वारा हो रहे हमले के विरोध में व हिंदू धर्म स्थलों को पूजा पंडालों को तहस-नहस नष्ट किए जाने से नाराज हिंदू संगठनो ने शक्तिनगर प्रखंड में आम जनता के सहयोग से प्रतीकात्मक स्वरूप आतंकवाद का बुधवार को अंबेडकरनगर एनसीएल कॉलोनी गेट नंबर एक पर आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल, अंबेडकर नगर व्यापार मंडल व आम जनता ने भाग लिया। आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोगों ने पुतले को जूते चप्पल से पीटा और पुतले को आग लगाकर विरोध जताया।

बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को चेताते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जून में बढ़ता जा रहा है और वर्तमान बांग्लादेशी सरकार गूंगी गुड़िया बन धृतराष्ट्र का रोल अदा कर रही है। विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिंदुओं पर हो रहे आक्रमणों तथा अत्याचारों को रोकने हेतु कड़े कदम उठाएं तथा भारत सरकार से निवेदन करती है कि बांग्लादेश में इन घटनाओं को रोकने हेतु दबाव बनाएं। वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा किया कि हिंदू अत्याचारों के विरोध में विरोध प्रदर्शन पर प्रशासन का नजरिया नकारात्मक दिखाई देता रहा।पुतला जलाकर आतंकवाद का हुआ विरोध।

इस अवसर पर अंबेडकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री योगेश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, विमल त्रिपाठी, छट्ठू सिंह, राम कैलाश साहू, प्रदीप गुप्ता, दिलीप सिह सहित भारी संख्या में विहिप कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment