*भाजपा मंडल कमेटी की बूथ समीक्षा, कार्यशाला की बैठक सम्पन्न।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

*बैठक में ओबरा विधानसभा प्रभारी,मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि केरुप में मौजूद रहें*

भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की बैठक रामलीला मैदान चोपन बैरियर की मैरिज हाल में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में चोपन मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्य ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी ने कहा कि मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आगामी तिथियों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए लग जाएं वही मंडल प्रभारी अशोक मौर्य जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं जिन्हें विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है बैठक को जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरि, संजय जैन ने भी संबोधित किया बैठक का समापन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्येंद्र आर्य, सुरेंद्र मौर्य, नमामि गंगे के जिला संयोजक महेंद्र केसरी ,मंडल उपाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह, संदीप पांडे, मनीष तिवारी, मंडल महामंत्री राम दुलारे खरवार, मंडल मंत्री बृजेश पांडे ,हिमांशु प्रियदर्शी, आईटी प्रमुख सोनू मोदनवाल, सुजीत कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष साहनी, विनीत तिवारी, मनोज पांडे ,अमरनाथ पनिका, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जिलाजीत यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप गिरी, बूथ अध्यक्ष रामवृक्ष साहनी, सतीश चौबे इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment