वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा सोंनभद्र,,
एन सी सी कैडेट के लिए विद्यार्थियों का चयन
आज डी.ए.वी.सी.से.पब्लिक स्कूल,परासी में एन. सी. सी. कैडेट्स के चयन के लिए विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया। इस चयन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका 101 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी.मुख्यालय,मिर्ज़ापुर की तरफ़ से सूबेदार मनोज सिंह और हवलदार एज़ाज़ अहमद ने निभाई। इस अवसर विशेष पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने न केवल इन चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी बल्कि उन्हें एन.सी.सी. की उपयोगिता एवं देश में संकट के समय इनकी महत्ता एवं इनके कर्त्तव्यबोध से रूबरू कराया। पिछले दिनों ककरी परियोजना स्थित एकलव्य मैदान में एन.सी.एल. के मुखिया श्री प्रभात कुमार सिन्हा के समक्ष डांडिया नृत्य में उत्कृष्ट और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के बच्चों ने न केवल मुख्य अतिथि से प्रशंसा बटोरी बल्कि उनके हाथों 10,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि अर्जित करने में भी सफल रहे। इस चयन प्रक्रिया में विद्यालय की ओर से श्री अरुण कुमार सिंह,श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव,श्रीमती नितिन सिंह एवं सुनीता घोष,सुश्री कामिनी सिंह,उपस्थित रहे।
प्राचार्य
संतोष कुमार श्रीवास्तव

