नाबालिग लड़की की मां के तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज..

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के पटेहरा टोला में नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने पीड़िता के साथ ओबरा विधायक/मंत्री जी से न्याय की गुहार लगाने उनके आवास स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गई और पीड़िता के साथ हुई 15/10/2021 के रात नौ बजे की हुई घटना को मंत्री जी के सामने पुरी घटना की जानकारी दी पीड़िता के साथ हुई घटना को देखते हुए तत्काल ही पीड़िता के मा के प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए डाला चौकी को निर्देश देते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भेज दिए जिसके उपरांत पीड़िता की मां ने चोपन थाना में तहरीर दी और चोपन थाना के द्वारा मां के तहरीर के माध्यम से मामले में एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसकी 16 वर्षीय पुत्री शौच के लिए बाहर गई हुई थी उसी दौरान एक युवक अपने दो साथियों के साथ एक बाइक से पहुंचकर पीड़िता को जबरस्ती खींच कर बाइक पर बैठाकर लेकर भाग गए और कहीं दूर सुनसान जगह लेजाकर उसके साथ तीनों ने बारी – बारी से दुष्कर्म किया । साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर ली गई है जांच की प्रक्रिया तेजी से कि जा रही है पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के भेजा गया है आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है और शीघ्र ही घटना पर सही सही कारवाई करते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment