अनिल जायसवाल संवाददाता
*राज्य मंत्री ने जांच कर कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा।*
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में आदिवासी बालिका के साथ अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पिडिता के परिजनों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी।
मंत्री ने पिडिता के पत्र पर डाला चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था जिसके बाद पुलिस ने आवेदन पत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर के अनुसार 15अक्टूबर की रात लगभग 9:00 बजे उनकी लड़की शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गई थी और शौच करने के बाद अपने घर को वापस आ रही थी उसी समय पड़ोस का लड़का अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर अगवाकर कहीं अन्यत्र ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया। पिडित किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती घर वालों को बताई।
रविवार को पिडिता अपनी मां के साथ समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ के यहां न्याय के लिए पहुंची।
राज्यमंत्री पिडिता के पत्र पर डाला चौकी प्रभारी को लिखित तौर पर प्रकरण की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पिडिता की मां ने बताया कि घटना से संबंधित पत्र पुलिस चौकी में दे दिया है।
उक्त प्रकरण के संबंध में राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने बताया कि पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर आई थी उन्होंने पुलिस को जांच कर कड़ी कार्रवाई के लिए को लिखा है।
*किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, October 18, 2021 2:38 AM
---Advertisement---

