*निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 से 31 अक्टूबर तक*

---Advertisement---

 

*सुबह 5 से 7 बजे तक चलेगा योग शिविर 31 ता० को होगा कार्यकर्त्ता सम्मेलन*

*योग अपनाएं जीवन को स्वस्थ्य,खुशहाल और संपन्न बनाएं*

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन सोनभद्र। युवा भारत एवं पतंजलि परिवार सोनभद्र द्वारा जय मां काली सेवा समिति चोपन के सहयोग से हरिद्वार से हर द्वार तक योग पहुंचाने के संकल्प के साथ सात दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 24 से 31 अक्टूबर तक काली माता मंदिर पार्क चोपन में प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए युवा भारत प्रभारी, पतंजलि परिवार सोनभद्र के योग शिक्षक श्री आशीष पाठक ने बताया कि योग प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस 31 अक्टूबर, रविवार को दिन 10:00 बजे से 2:00 बजे तक पतंजलि परिवार उत्तर प्रदेश( पूर्व ) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित है।
समाजसेवी संजय जैन लोगों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment