ओबरा पुलिस ने दो अभियुक्त को भेजा न्यालय

---Advertisement---

अशोक मदेसया,

ओबरा,,सोंनभद्र,

दिनांक 15.10.2021 को थाना ओबरा क्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर नं0 – 01 DT 58 ओबरा कालोनी निवासी मनोज कुमार उम्र करीब 24 वर्ष को किसी बात को लेकर जान से मारने की नियत से उस्तरा (चाकू) से हमला कर घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0स0- 157/2021 धारा 307, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री भास्कर वर्मा के निकट पर्वेक्षण में थाना ओबरा पुलिस की एक टीम गठित की गयी । इस टीम द्वारा अथक प्रयास कर घटना में शामिल 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1-सत्येन्द्र कुमार चन्द्रवंशी पुत्र स्व0 रमेश प्रसाद निवासी सेक्टर नं0-1डी275 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र 2. आसिफ खाँ पुत्र आरिफ खा निवासी सेक्टर नं0-2प्रथम184 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को आज दिनाँक- 16.10.2021 समय करीब-10.45 बजे बाबा भुतेश्वर मंदिर ओबरा के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सत्येन्द्र कुमार चन्द्रवंशी पुत्र स्व0 रमेश प्रसाद निवासी सेक्टर नं0-1डी275 ओबरा कालोनी थाना ओबरा सोनभद्र ।
2. आसिफ खाँ पुत्र आरिफ खा निवासी सेक्टर नं0 2 प्रथम 184 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 श्री राकेश राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
2- हे0का0 नन्दकिशोर यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
3- का0 विकास सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment