_सोनभद्र, उमेश कुमार सिंह
अनपरा स्थानीय थाना अनपरा क्षेत्र के गेट नम्बर दो अनपरा परियोजना की आवासीय परिसर के पास खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वाहन मालिक मोहम्मद हाफिज फुलील ,को ट्रैक्टर के बैटरी चोरी होने की जानकारी शनिवार की सुबह हुई जब ट्रैक्टर का चालक आया और पावर प्लांट जाने के लिए ट्रैक्टर चालू करने गया। बैटरी गायब देख स्तब्ध रह गया। वाहन स्वामी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनपरा को एक लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।अनपरा क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरी पर अंकुश लगाने में प्रसाशन नाकाम साबित होते दिख रहीं हैं।चोरो की बढ़ते आतंकों को देख लोग भयबित है।लोगों ने प्रसाशन से मांग की है की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर शांति व भयमुक्त वातावरण का निर्माण हो सके।_

