*बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न :*

---Advertisement---

*आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये।*

*स कालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थ सिद्धये।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन /सोनभद्र -स्थानीय नगर के रेलवे रामलीला मैदान में रावण दहन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम होते ही नगर सहित आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया सात बजते बजते पूरा मैदान पूरी तरह से भर गया भगवान् राम व रावण की सेना मे जमकर युध्द हुआ अंत में रात आठ बजे जैसे ही विशालकाय रावण के पुतले में आग लगाई गई पुतला धू धू कर जलने लगा पूरा वातावरण जय श्री राम के नारे से गुंजायमान हो गया इसके पूर्व आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान मंडल यातायात प्रबंधक,, – संजय जैन, सुरेश गोयल, मुकेश गर्ग, सियाराम तिवारी, दिनेश गर्ग, धर्मेंस जैन, सुरेश जायसवाल, सुशील पांडे, अनिल शर्मा राजन जायसवाल अमीत सिंह सहित अन्य लोग बाग मौजूद रहे कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा शान्तिपूर्ण ढंग से रामलीला सम्पन्न होने पर नगरवासियों का आभार व्यक्त किया गया। इसी तरह चोपन वैरियर पर सोननदी के तट पर रामलीला मैदान में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रावण दहन किया गया इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि द्वारा आये समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान आन्नद अग्रवाल ,विमल साहा, महेन्द्र केशरी, प्रदीप अग्रवाल आदि भारी संख्या में लोग बाग मौजूद रहे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment