अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*पूरे पूर्वांचल में स्वचालित विशालकाय रावण महाराज का पुतला रहेगा चर्चा का केंद्र।*
चोपन/सोनभद्र। रेलवे रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अथक मेहनत और प्रयास अत्याधुनिक प्रकांड विद्वान रावण महाराज का पुतला तैयार किया गया है। इस रावण में सबसे खास बात यह है कि रावण महाराज के साज सज्जा व आतिशबाजी के साथ-साथ रावण के पुतले में स्वचालित चेहरा लगाया गया है जो सूर्य मंडल के चारों दिशाओं में घूमता है। जिसे रेनूकुट, डाला,ओबरा सलखन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रामलीला प्रेमी दशहरा के दिन खास करके रावण महाराज को देखने आते हैं और परिजनों के साथ रावण दहन के बाद मेले का भरपूर आनंद लेते हैं इस वर्ष मेले में झूला, मिकी माउस, चरखी,कार चरखी आकर्षण का केंद्र बना हैं।
*श्री रामलीला समिति के पदेन अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि।*
मर्यादा पुरुषोत्तम राम-रावण के सेना में भीषण युद्ध के बाद लगभग 7:30 बजे रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
*चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि।*
इस वर्ष पूरे मेले की निगरानी के लिए जगह जगह वर्दीधारी पुलिस के साथ साथ सादे वेश में महिला, पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे पूरे मेले में आने वाले हर एक व्यक्ति पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी इसलिए मेले में आने वाले सभी से अनुरोध है कि यह दशहरा का आपका है मेले का शांतिपूर्वक आनंद ले और अपने परिजनों के साथ सुरक्षित घर को जाए किसी तरह की कोई ग़लत कार्य करते हुए पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

