अंबेडकरनगर में भव्य देवी जागरण व भंडारा संपन्न।

---Advertisement---

उमेश सागर

शक्तिनगर। नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर अंबेडकरनगर पूजा समिति द्वारा मां जगदंबा के आठवें स्वरूप की पूजा करते हुए भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सोनभद्र के लोकप्रिय विधायक हरीराम चेरो उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत ढोल तासो के बीच करते हुए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मां के आरती पूजन के बाद देवी जागरण प्रारंभ हुआ।

देवी जागरण पश्चात रामनवमी के दिन कन्या पूजन उपरांत महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment