विहीप दुर्गावाहिनी ने किया कन्या पूजन।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर। समूचे भारत में चल रही नवरात्रि दुर्गा पूजा के धूमधाम के बीच नवमी के दिन आराध्य शक्ति पूजन के तहत विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गावाहिनी रेणुकूट जिला द्वारा गुरुवार को एनसीएल बीना परियोजना स्थित वरदायिनी माँ काली मंदिर प्रागंण में 51 कन्याओ का व अम्बेडकर नगर पूजा पंडाल पर 21 कन्याओं का पूजन किया गया। माँ जगदम्बा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बजरंग दल प्रान्त संयोजक सत्य प्रताप सिंह, विभाग मंत्री राजेश सिंह व संगठन मंत्री सतीश जी के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कन्या पूजन कार्यक्रम में बालिकाओं को चुनरी ओढ़ाकर व पाँव पखार कर भारतीय संस्कृति के अनुरूप शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका मंजू जायसवाल व जिला संयोजिका सीमा उपाध्याय के नेतृत्व में दुर्गा स्तुति एवं रामधुन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में कन्या पूजन किया गया।

इस अवसर पर बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीना प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती कुसुम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधुरी मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल मंत्री सुनीता दुबे, विहिप जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह, बीएमएस महामंत्री मनोज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment