आदर्श भारत सोशल फाउंडेशन के ओर से बैठक सम्पन

---Advertisement---

संतोष शर्मा

रॉबर्टगंज ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुरावल कला मे आदर्श भारत सोशल फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गयी। कन्या सुमंगला योजना के तहत एक परिवार की 2 बेटियों को ही लाभ मिलेगा। कन्या को 21 वर्ष होने पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शादी के लिए दी जाएगी। निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत उन महिलाओं को आर्थिक मदद देना है।जो विधवा है उनको 500 रुपये प्रतिमाह की धन राशि दिया जा रहा है।योगी सरकार ने विकलांग पेंशन योजना के तहत 500 रुपये प्रति महीना दे रही है और कोरोना महामारी मे 1000 रुपये प्रतिमाह दे रही है। उक्त बाते आदर्श भारत सोसायटी फाउंडेशन के जिला मिशन मैंनेजर अजय यादव ने ग्रामीणों को बताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह, समूह शखी किरण शर्मा,राम निहोर गुप्ता,अखिलेश सिंह बिट्टू शर्मा, साधना विश्वकर्मा आदि लोग उपस्तिथ रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment