अशोक मदेशिया
संवाददाता
*मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी राम सिया राम सिया राम जय जय राम।*
चोपन/सोनभद्र। यूं तो पूरे जनपद में हर वर्ष दशहरा पर प्रभु श्रीराम द्वारा दशहरा के दिन लंका विजय रावण वध के त्योहार को सभी वर्गों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
चोपन नगर के रेलवे रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया गया है। इसमें भारी संख्या में रामलीला प्रेमी रामलीला देखने के लिए आ रहे हैं और रामलीला के मंचन का भरपूर आनंद उठा रहे हैं हैं शुक्रवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा रावण को लेकर रामलीला समिति रावण के पुतले को अंतिम रूप देने के लिए जी जान से लगी हुई है वहीं रामलीला समिति के यशस्वी अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष रावण महाराज के पुतले की आकार में अथक प्रयास से बढ़ोतरी की गई है इस वर्ष का रावण लगभग 86 फीट लंबा बनाया गया है और भरपूर मनमोहक आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है पूरे मैदान को आकर्षक लाइटिंग से पूरे मैदान को सजाया गया है मैदान में एक और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, मिकी माउस, चरखा आदि लगा हुआ है। जहां शाम से कौतूहल का विषय बना रहता है क्योंकि यहां का पुतला पूरे जनपद में मशहूर है इसे इस तरह से बैरिंग लगाकर बनाया जाता है कि इसके कारण महा ज्ञानी प्रकांड विद्वान रावण महाराज का पूरा गर्दन चारों दिशाओं में घूमता है साथ ही साथ विशालकाय पुतला बच्चों और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता हैं।
वही अगले वर्ष भयानक महामारी कोविड-19 के चलते दशहरा का मेला काफी प्रभावित हुआ था जिसके कारण रामलीला प्रेमी बच्चों तथा छोटे बड़े दुकानदारों में बहुत निराशा हुई थी।
परंतु इस वर्ष इस प्रकार से रामलीला देखने के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है उससे दशहरे के दिन अच्छी खासी दुकानदारी की उम्मीद दुकानदारों में जगी है।
हलाकि एक तरफ बेहिसाब महंगाई में वृद्धि से लोगों को जेब पर भारी होती दिख रही है कुल मिलाकर रेलवे रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य जी जान लगा कर मेरे को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
*रेलवे रामलीला मैदान में 86 फुट का रावण रहेगा पूरे जनपद में आकर्षण का केंद्र।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, October 14, 2021 2:19 AM
---Advertisement---

