रेनुकूट पुलिस ने 3,अपराधियों भेजा जेल

---Advertisement---

शाहे नूर हशन,, रेनुकूट सोंनभद्र

आज दिनांक 13.10.2021 को थाना पिपरी की चौकी रेणुकूट पुलिस द्वारा थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 132/2021 धारा 323, 504, 304 भादवि से सम्बंधित 03 नफर अभियुक्तगण प्रीतम पासवान, संजीव कुमार पासवान एवं मुकेश पासवान पुत्रगण विजय पासवान निवासी धौकीनाला, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.10.2021 को राजेन्द्र पासवान पुत्र विक्रम पासवान निवासी उपरोक्त की उक्त विपक्षीगण से किसी बात पर मारपीट हो गयी थी जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर एनसीआर संख्या 26/2021 धारा 323, 504 भादवि पंजीकृत हुआ था । मारपीट में घायल होने पर इलाज के दौरान ट्रामा सेण्टर वाराणसी में राजेन्द्र पासवान उपरोक्त की मृत्यु हो गयी जिसकी सूचना पर उक्त पंजीकृत एनसीआर संख्या 26/2021 को मु0अ0सं0 132/2021 धारा 323, 504 भादवि में तरमीम कर दिया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 304 भादवि की वृद्धि की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment