_सोनभद्र, उमेश कुमार सिंह
थाना अनपरा अंतर्गत औड़ी दुरासनी मंदिर समीप रामलीला मैदान से एक बाइक चोरी कर ली गई। विजय नारायण बैसवार निवासी पश्चिमी परासी थाना अनपरा के बयान पर दर्ज मामले में कहा कि उसने रामलीला देखने के लिए औड़ी गया था।रामलीला के प्रांगण में अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक को खड़ा किया था। बाइक संख्या *यपी६४ एडी २०८४* जब रामलीला समय तकरीबन १२:० बजे रात्रि को समाप्त होते ही अपनी बाइक खड़ी नहीं देख आश्चर्यचकित हो गया।काफी खोजबीन करने पर भी जब कुछ पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार अनपरा क्षेत्र में बाइक चोरो का आंतक जारी है।आसपास के इलाके में बाइक चोरों का आतंक बढ़ गया है। पुलिस चोरों के गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब तक गिरोह के बारे में पुलिस को कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हुई है।बीते दिनों हुई बाइक चोरी का खुलासा अभीतक हुई नहीं कि फिर से चोरो ने बाइक चोरी कर अंजाम देकर नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक को चुनौती दे दी। पुलिस चोरों पर नकेल कसने में नाकाम चोर चोरी में मस्त पुलिस चोरों को पकड़ने में पश्त _

