*आतंकवादियों द्वारा बेकसूर शिक्षकों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

*एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ओबरा चौराहे पर बेकसूर शिक्षकों की आतंकवादियों द्वारा हत्या के जबरदस्त विरोध में प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला*

ओबरा/सोनभद्र।आज दिनांक10/10/ 21 दिन जम्मू कश्मीर के श्री नगर में हुए शिक्षकों के हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में आर्य समाज चौराहे से राम चौराहा तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री विपुल शुक्ला मौजूद रहे
श्री विपुल शुक्ला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा ने संयुक्त रूप से वर्तमान सरकार से गुहार लगाई कि पहचान पत्र देखकर इस प्रकार के बर्बरता पूर्वक हत्याकांड करने वाले देशद्रोहियों के विरुद्ध शीघ्र अति शीघ्र मृत्युदंड की कार्रवाई हो इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए वह किसी भी हालत में बख्शा ना जाए
जिला प्रमुख श्री देवानंद मिश्र एवं पूर्व नगर मंत्री अनमोल सेठ ने कहा कि श्रीनगर के ईदगाह कस्बे पर के विद्यालय की प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद को पहचान पत्र देखकर हत्या करने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करती है और भारत सरकार से मांग करती है की ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले देशद्रोहियों को तत्काल विशेष अदालत बनाकर फांसी की सजा दी जाए ताकि पुनर्वास की प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न ना हो
एसएफडी जिला सह संयोजक मनीष अग्रवाल ने कहा कि आतंकवादियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और वे इस तरह की कायराना हरकत कर रहे सरकार इन्हें चिन्हित कर अभिलंब फांसी दे।।
इस दौरान नगर सह मंत्री ऋषभ राज, बृजेश दास , उत्कर्ष रंजन, रतन यादव, विजय सिंह गोंड, रक्षित राज, विनय पटेल,इरशाद खान, प्रिंस पांडे, आयुष पाठक, प्रियांशु सिंह, अमित कनौजिया, अंगद यादव, अंकित पटेल, लकी शर्माआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment