उमेश यादव ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर। भाजपा युवा मोर्चा ने शक्तिनगर मंडल कार्यकारिणी की टीम गठित कर दी है। जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के अनुमोदन के बाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें ताराचंद गुर्जर को महामंत्री, यश बंसल, आनंद पटेल व अक्षय गुप्ता को उपाध्यक्ष, रितेश कुमार को मीडिया प्रभारी, दिव्यांशु मिश्रा को मंत्री व रवि चसन्दरवंशी को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सदस्य सहित कुल 21 लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
नव दायित्व पाए कार्यकर्ताओ को भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया।

