उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर पुलिस ने पांच वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
शक्तिनगर। जिले सोनभद्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों मंगरु रवानी पुत्र चंद्रिका रवानी निवासी कोहरौलिया,बीरबल कुशवाहा पुत्र लाल बहादुर कुशवाहा निवासी कोहरौलिया, सीताराम यादव पुत्र बड़कूराम यादव निवासी कोटा बस्ती, सुशील यादव सीताराम यादव निवासी कोटा बस्ती, प्रेम शंकर पुत्र मुख देवराम निवासी कोटा बस्ती जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

