*अनपरा: पुलिस ने दो शातिर बैटरी चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल*

---Advertisement---

 

_सोनभद्र-

संवाददाता *उमेश कुमार सिंह*

अनपरा थाना अंतर्गत रेनुसागर पुलिस चौकी प्रभारी वंशनारायण राय ने दो नफर अभियुक्त को दो बैटरी व एक-एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा चोरी एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय के निर्देश में चौकी प्रभारी रेनुसागर वंशनारायण राय क्षेत्र में भ्रमण पर थे।इसी बीच मुखबिर जरिये से सूचना मिली की कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र रामविलाश निवासी मिर्चाधुरी उम्र २१वर्ष थाना अनपरा व अरविंद कुमार जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल उम्र२०वर्ष निवासी उपरोक्त सूचना पर प्रभारी चौकी अपने मय हमराह का0 विशम्भर राय, का0 श्रवण प्रजापति, का0वगेदन राम द्वारा झूलन टाली रेनुसागर के पास से अभियुक्तों को धर दबोचा पकड़ कर तलाशी लिया गया तो अभियुक्तों के कब्जे से दो बैटरी व एक-एक नाजायज चाकू बरामद कर स्थानीय थाना में अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा सलाखों के पीछे।उक्त अभियुक्त खड़ी ट्रकों से बैटरी चोरी किया करते थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment