*भाजपा सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू कर दिया पूर्व सैनिकों को सम्मान।*

---Advertisement---

आशुतोष गिरी

*भाजयुमो ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।*

सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। बताते चलें कि शहर के सवेरा कैंपस में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जायसवाल ने कहा कि देश की एकता-अखंडता के लिए पूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। पूर्व सैनिकों ने देश की सर्वोत्तम सेवा की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों के हित में महत्वपूर्ण पहल की है। उनकी वर्षों से चली आ रही वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी कर उन्हें सम्मान दिया है। विपक्ष की सरकारों ने पूर्व सैनिकों की इस मांग पर कभी ध्यान नहीं दिया लेकिन पीएम मोदी ने सरकार में आने के बाद प्राथमिकता के तौर पर उनकी यह मांग पूरी की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्पों के साथ पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में आम जनता के विकास और भलाई के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। देश की अतुलनीय सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर युवा मोर्चा गौरवान्वित है। इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जायसवाल ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, ओम प्रकाश दुबे, विपिन तिवारी, विनय श्रीवास्तव, शार्दुल विक्रम हिरेश, मोनू रवि द्विवेदी, छोटू पटेल, सुमित सोनी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह, उत्कर्ष पांडेय, अभय पटेल, अतुल पांडेय, आशीष अग्रहरि, दिशांत द्विवेदी, रोशन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, आशीष केसरी, राजन तिवारी, अंकित, अभिषेक पांडेय, अरविंद सोनी, प्रदीप गिरी, पवन सोनी दिव्यांशु मिश्रा, समीर माली, अनुराग श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह, संदीप अग्रवाल, प्रशांत सोनी, रिजवान कुरैशी गुड्डू साहनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment