*रेलवे रामलीला मैदान में रावण महाराज के पुतले को लेकर तैयारियां जोरों पर।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*हर वर्ष की भांति इस वर्ष महाज्ञानी रावण महाराज की उंचाई 80 से 85 फुट का होगा।*

चोपन/सोनभद्र। श्रीं श्रीं रामलीला समिति रेलवे चोपन के तत्वाधान में बन रहे रावण को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए खासतौर से प्रमोद विश्वकर्मा उर्फ पप्पी मिस्त्री रावण की तैयारी में दिनभर अपने सहयोगियों के साथ लगे रहते है। उन्होंने बताया कि, हर बार की तरह इस बार भी रावण पूरे सोनभद्र में आकर्षण का केंद्र रहेगा। 80 से 85 फुट रावण की खासियत यह रहती है कि रावण महाराज का सर चारों दिशाओं में घूमता रहता है और दसों सिर में लाइट लगातार जलती रहती है। रावण को बनाने में लगभग 15 से 16 दिन का समय लगता है और इसमें 7-8 कर्मचारी अपना अहम योगदान देते हैं। रावण को देखने के लिए लगभग चोपन, सलखन,पटवध,कनछ,ओबरा, डाला समेत दर्जनों गांव के लोग चोपन रामलीला स्थित मैदान में उपस्थित होते हैं। रावण पुतला दहन होने से पहले लगभग 2 घंटे की आतिशबाजी की जाती है, जो आकर्षण का केंद्र होती है। जो लोगों को बांधकर रखती है। वही रावण प्रभारी राहुल चौरसिया ने बताया कि, दो से सवा दो लाख की लागत रावण को तैयार करने में लगती है। कई क्षेत्रों के लोग रावण पुतला दहन देखने आते है। हर बार की तरह इस बार भी पूरे सोनभद्र में चोपन का रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा।
रावण प्रभारी- सियाराम तिवारी, राहुल चौरसिया, अनिल जायसवाल एवं सुरेश जायसवाल
रावण कारीगर- प्रमोद विश्वकर्मा उर्फ पप्पी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment