उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी जिले की क्रम संख्या से लेकर मंडल और राज्यस्तरीय पदाधिकारी को पद देना शुरू कर दिया है। जिससे चुनाव में किसी भी कमी से निपटा जा सके। इसी क्रम में शक्तिनगर मंडल अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ लोकई को मनोनीत किया गया है। दीपक कुमार उर्फ लोकई मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर दलित समाज व क्षेत्र में खुशी की लहर इलाके में साफ देखी जा रही है।वही क्षेत्र के परिजनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। आपको बता दे कि, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव बृजेश सिंह तोमर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा ,पवन सोनी, गुप्तेश्वर सोनी, काफी संख्या में लोगों ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है।।

