*मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्म ताड़ुका सुबाहु वध लीला संपन्न।*

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

*हरि अनंत हरि कथा अनंता कहहि सोना ही बहु विधि सब संता राम सिया राम सिया राम जय जय राम।*

( दशरथ पुत्र जन्म सुनी काना मानहुं ब्रहमानंद समाना )
चोपन/सोनभद्र। आज रात्रि 7:00 बजे रेलवे रामलीला मैदान में द्वितीय दिवस की रामलीला रिद्धि सिद्धि के देव गणपति की आराधना के बाद रामलीला समिति के पदेन अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने जगत माता सीता जगत पिता प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती अपने शुभ कर कमलों से करने के बाद रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ रामलीला में मंगलवार को रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के अत्याचारों से व्याकुल होकर पृथ्वी ने गौ का रूप धारण कर लिया और उसके बाद इंद्र ब्रह्मा आदि देवताओं के पास जाकर अपनी वेदना को प्रकट किया। उसी समाज में शिव जी भी बैठे थे शिवजी ने कहा कि, भगवान को प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। भगवान सब जगह है कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं, भगवान प्रेम से प्रकट होते हैं।
हरि व्यापक सर्वत्र समाना
देवताओं ने मिलकर भगवान के करुण पुकार करने लगे और भगवान ने आकाशवाणी की देवता लोग अपने स्थान को जाओ मैं समय आने पर मनुष्य के रूप में पृथ्वी पर अवतार लूंगा और असुरों का नाश करूंगा। कलाकारों ने कथा का ऐसा मंचन किया, जिसे देख दर्शक खुद ऐसा महसूस कर रहे थे मानो वह खुद राम राज्य में हों।
मंगलवार की कथा में पदेन अध्यक्ष बीजेपी मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, मनोज सिंह सोलंकी, सुशील पांडे, लल्लू श्रीवास्तव, मोम बहादुर, अजित पंडा, महामंत्री- सुरेश जयसवाल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे। मंत्री- विनीत पांडे, उमेश बिंद, धर्मेंद्र जायसवाल, अजय कुमार, राम कुमार मोदनवाल, जितेंद्र जयसवाल, मीडिया प्रभारी- अशोक मद्धेशिया, अनुज जयसवाल, संरक्षण मंडल- संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, कैलाश मौर्या, कमल किशोर सिंह, सतेंद्र कुमार आर्य, प्रदीप अग्रवाल, राम आश्रय जायसवाल, दिनेश गर्ग, दीनानाथ सेठ, अशोक सिंघल, तीर्थराज शुक्ला, राजन जायसवाल, रोशन सिंह, रावण प्रभारी- सियाराम तिवारी, राजू चौरसिया, रिंकू अग्रहरि एवं अनिल जायसवाल, अमर शर्मा शुभम चौरसिया और कलाकारों के इस इस भावपूर्ण मंचन को देखने के लिए नगर में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कथा वाचक पंडित शितलेश शरण मिश्र ने अपनी मधुर वाणी से कर रामलीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर,मंच को और सुंदर बना दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment