*यमराज रूपी ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,परिवार सहित घायल*

---Advertisement---

_सोनभद्र,उमेश कुमार सिंह थाना अनपरा क्षेत्र वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग समीप औड़ी मोड़ आदर्श नगर मोड़ के पास यमराज रूपी ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर घायल हाफिया कौशल पुत्री मोकरविंन अंसारी निवासी आदर्श नगर औड़ी उम्र तकरीबन ०६वर्ष एक ही परिवार सहित दो बच्चे घायल राहगीरों की मदद से निजी चिकित्सालय औड़ी भेजा गया ट्रेलर संख्या *यूपी 67 टी 9674* दुर्घटना का मुख्य कारण राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे पटरी पर खड़ी ट्रेलर के वजह से आये दिन हो रहा है।वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।लेकिन यातायात व्यवस्था बेहाल हैं।यातायात को बेहतर बनाने के लिये यातायात पुलिस भी है।लेकिन जिस तरह से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है।उसके दो ही मायने निकलते है।एक तो यातायात पुलिस की बिगड़ती व्यवस्थाओ पर नकेल कसने पर नाकाम है।या फिर उनकी सहमति से सारा सिस्टम चल रहा है।हादसे तो होते रहेंगे मगर सिस्टम चलना चाहिए।ट्रैफिक पुलिस में इच्छाशक्ति का अभाव कहें या फिर संसाधनों की कमी,यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहन को पटरी के किनारे में खड़ा कर देते हैं। इस पर यातायात पुलिस कर्मी भी कोई कार्रवाई नहीं करते है। जो यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण है।बेतरतीब तरीके से चलने वाले वाहनों को नियंत्रित करने की दिशा में प्रशासन की ओर से अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए। इससे आमजन परेशान हैं।और काल के गाल समा रहे हैं_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment