खड़िया ग्राम पंचायत भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर। खड़िया ग्राम पंचायत भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से शनिवार को मनाई गई। ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ लाल बाबू ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई।

खड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता लालबाबू ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी जी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। महात्मा गांधी ने पूरी उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा, इसलिए उन्होंने जीवन में कभी भी कोई राजनीतिक पद नहीं लिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य अजय विश्वकर्मा व मोहम्मद फारूक, जगदेव पटेल, श्याम वर्मा, दिनेश गुप्ता, विकास विश्वकर्मा, बादल हुसैन, पप्पू मास्टर, अब्दुल कादिर, सफाईकर्मी माला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment