अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। शनिवार को नगर पंचायत के सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्षा फरीदा बेगम के नेतृत्व में किया गया। महोत्सव के दौरान नगर को साफ सुथरा बनाने में विशेष योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र व सफाई कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। चेयरमैन फरीदा बेगम ने बताया कि भारत सरकार के आह्वान पर व आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में यह कार्यक्रम किया गया। आगे कहा की शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में नगर पंचायत कर्मी के साथ-साथ आमलोगों की सबसे बड़ी सहभागिता होती है। नगर वासियों से अपील है की इस अमृत दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चोपन को सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर अनीश अहमद,मनीष त्रिपाठी, नामित सभासद महेंद्र केसरी,सभासद रूपा देवी,ऊषा देवी,विनीत कुमार,अनिल जायसवाल,नीरज जायसवाल,सर्वजीत यादव,शुशील साहनी,सोनी रावत, महेंद्र केशरी,लिपिक अंकित पाण्डेय,मनोज शुक्ला इत्यादि लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत चोपन ने सफाई मित्रो को सम्मानित कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 2, 2021 9:52 AM
---Advertisement---

