सरफूदीन सलखन संवाददाता
*वैश्य समुदाय आक्रोश व्याप्त*
मारकुंडी/सोनभद्र।रौनियार वैश्य समाज द्वारा कानपुर के युवा व्यवसायी मनीष गुप्ता की हत्या को लेकर वैश्य समाज के लोगों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए मुख्यमंत्री से दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने, परिवार के लोगों को न्याय दिलाये जाने व मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषीपुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की।
रौनियार वैश्य समाज की बैठक मारकुंडी स्थित सुरेश गुप्ता के आवास पर रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त अवसर पर रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि कानपुर का युवा व्यवसाई मनीष गुप्ता कि जिस तरीके से पुलिस ने जांच के नाम पर मारपीट कर हत्या कर दी और हत्या को छिपाने के लिए मामले को हादसा का रूप दे दिया गया। जो पुलिसकर्मियों के कारनामे की पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी, मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासन ने भले ही 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, किंतु सख्त कार्यवाही न कर पुलिस वालों को बचाया जा रहा है। ऐसे हत्यारे पुलिस वालों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है न ही हत्या करने के लिए। आज जनता का विश्वास पुलिस पर से पूरी तरह से उठता जा रहा है। अगर मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी द्वारा आवाज नहीं उठाया गया होता सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया गया होता तो मामले को पूरी तरह से दबा दिया गया होता। रौनियार वैश्य समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि हत्या करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सलाखों के पीछे डाला जाए। उनकी संपत्ति कुर्की जाए। तभी मृतक के परिवार को न्याय मिल पाएगा।
श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सरकार चिन्हित कर विभाग से हटाए ताकि पुलिस पर लोगों का विश्वास बना रहे इस तरह के कांड से पूरी तरह से पुलिस के ऊपर से जनता का विश्वास उठता जा रहा है जांच के नाम पर मारा-पीट करना हत्या कर देना यह न्याय नहीं सरासर अन्याय है। इसके लिए सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई कर भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस वालों को तत्काल पुलिस विभाग से बाहर करें। दोषी लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। उक्त अवसर पर डॉ ए के गुप्ता रौनियार, शिव शंकर रौनियार, अशोक कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
**मनीष गुप्ता के हत्यारे पुलिसकर्मिर्यों पर तत्काल कार्यवाही करे मुख्यमंत्री-डा.ए के गुप्ता* (रौनियार)
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 2, 2021 8:32 AM
---Advertisement---

