सेवा में,
जिला अधिकारी
सोनभद्र.
विषय : रेनूकूट- बीजपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के संदर्भ में
महोदय,
आपके संज्ञान में रेनुकूट बीजपुर मार्ग की जर्जर हालत को लाना चाहते हैं. इस मार्ग में जगह- जगह भंयकर गड्ढे हो गए हैं. जिसके कारण आम आदमी को आवागमन में भीषण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसकी जर्जर हालत से आए दिन दुर्घटना होती रहती है. अभी प्रदेश सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चलाया हुआ है.
ऐसी स्थिति में हम आपसे निवेदन करेंगे कि तत्काल रेनुकूट बीजपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए आदेश देने का कष्ट करे ताकि आम जनता को हो रही असुविधा से राहत मिल सके.
कृपा शंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
आइपीएफ ने की रेनूकूट- बीजपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, October 1, 2021 10:39 AM
---Advertisement---

