अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत बरगवां में आज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण लाभार्थियों को नवनिर्मित आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री राजेश अग्रहरि ने लाभार्थियों को चाबी देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार सदैव गांव गरीब एवं नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए दृढ़ संकल्प है एवं प्रधानमंत्री जी के संकल्प 2022 तक सभी के आवास की पूर्ति के लिए निरंतर काम कर रही हैं जहां पहले की सरकारों में आवास आवंटन में पात्रता चयन मे भेदभाव भ्रष्टाचार का बोलबाला था वही मोदी सरकार में बिना भेदभाव के पात्रों को आवास दिया जा रहा है । कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी अरुण जी , एडीओ कोऑपरेटिव सुरेश चंद्र जी, बरगवां ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार ,कुरछा ग्राम प्रधान श्री नंद लाल जी ,चतरवार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री अवधेश जी, ग्राम सेवक विजय ,अगोरी ग्राम सेवक अशोक जी एव लाभार्थी उपस्थित रहे।
*ग्राम पंचायत बरगवां में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चाय सौंपा* गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, October 1, 2021 10:37 AM
---Advertisement---

