अनपरा_सोनभद्र, ,उमेश कुमार सिंह ,,,अपर पुलिस अधीक्षक sonebhdr विनोद कुमार ने थाना अनपरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए लंबित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक किया एवं शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण व मालगृह में मौजूद सरकारी सम्पत्ति एवं शस्त्र आदि का भौतिक सत्यापन किया।
रिक्रूट आरक्षी को अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित जापानी कालोनी में निवासरत पाया व्यवस्था संतोषजनक रहा अपर अधीक्षक ने कहा कि दुर्गापूजा खुले स्थान में होगा कोविड-१९के गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाएगा यही व्यवस्था रामलीला मंचन पर भी लागू होगा निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत रॉय व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंजनी राय मौजूद रहे।_

