अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*चित्रकूट की सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।*
चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक 30-9-2021 को लगभग 12 बजे रेलवे रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया कि 4 अक्टूबर से रेलवे रामलीला मैदान में चित्रकूट सीआई सुप्रसिद्ध रामलीला का मंचन रामलीला समिति के द्वारा किया जाएगा अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहां की कोविड-19 को देखते हुए सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करते हुए रामलीला का मंचन किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने कहांकि चित्रकूट से आए रामलीला समिति के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद तिवारी,व्यास काशी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि हर दिन रामलीला पाठ के हिसाब से आकर्षक,सुंदर, मनमोहक झांकी
रामलीला समिति द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जिसे देखकर प्रभु श्री राम के भक्त भाव विभोर हो जाएंगे सभी रामलीला प्रेमियों से निवेदन है कि समय से रामलीला मैदान में आकर रामलीला देखने का कष्ट करें। इस बार रामलीला 14 दिनों तक लगातार चलेगा दशहरा के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के हाथों महाज्ञानी रावण का वध किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह, सतनाम सिंह, सुरेश जायसवाल, अनिल जायसवाल,मनोज सिंह सोलंकी, अभिषेक दुबे, राम कुमार, अनिल गुप्ता, सौरभ चौरसिया, मुकेश पटेल रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*रेलवे मैदान में रामलीला का मंचन ( 4 ) अक्टूबर से शुरू।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 30, 2021 10:13 AM
---Advertisement---

