*ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड को मंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने में हर्ष

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*( 44 ) वर्ष बाद पुनः ‌भाजपा सरकार ने राज्यमंत्री बनाकर जनपद सोनभद्र को सम्मान दिया।*
ओबरा/सोनभद्र। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने ओबरा विधायक संजीव गोंड को योगी सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने कहा कि जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, पूरी तत्परता से जिसका प्रतिनिधित्व श्री गौड़ करते हैं। इसीलिए प्रदेश के मुखिया योगीआदित्यनाथ ने आदिवासियों के सिरमौर को मंत्री पद पर आसीन कर जनपद का गौरव बढ़ाने का काम किया है। वर्तमान योगी सरकार में आदिवासियों की स्थिति व सहभागिता प्रत्येक क्षेत्रों में बढ़ा है, आदिवासी समाज को एक बेहतर आयाम देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। पूर्व की सरकारें जनपद की भौगोलिक स्थितियों के विपरीत आदिवासी वर्ग के अधिकारों को कुचलने और शोषित करने का काम किया है। साथ ही साथ आरक्षित, अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति तक के घोटाले करने में पीछे नहीं हटी थी, अध्ययन कार्यों में भी भ्रष्टाचार का खुलासा होता रहा है। पूर्व की सरकार के रसूखदार मंत्री आजम खान द्वारा यूनिवर्सिटी तक को कब्जा कर लाखों की पुस्तक घोटाला करने का घृणित काम किया गया था। योगी सरकार ने प्रदेश में छात्रवृत्ति हर वर्ग के विद्यार्थियों को निष्पक्ष तौर पर देने का काम किया है, मेधावीयों के सम्मान में ऐतिहासिक कार्य करने की योजना बनाते हुए कई कई किलोमीटर तक की सड़कें बनाई जा रही है। समाज कल्याण विभाग में राज्यमंत्री का दायित्व दिया जाना गौरव की बात है।
इस दौरान युवा मोर्चा नेता समीर माली पूर्व पुस्तकालय मंत्री प्रशांत सोनी, संदीप अग्रवाल, अनिकेत तिवारी, रिजवान कुरैशी, अनुराग उपाध्याय, अविनाश जयसवाल, परवेज अहमद, संदीप यादव, नवलेश वर्मा, अजय रावत मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment