*केंद्रीय विद्यालय चोपन में आयोजित हिंदी पखवाड़ा दिवस का समापन।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ मैं विद्यालय के प्राचार्य बी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। हिंदी पखवाड़ा दिवस का आज आयोजन 14 सितंबर से चल रहा था जिस का समापन मंगलवार को किया गया। सबसे पहले प्राचार्य द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के आयुक्त के अपील को पढ़कर सभी बच्चों को सुनाया एवं राजभाषा की प्रतिज्ञा सभी विद्यालय कर्मियों द्वारा ली गई।
पूरे पखवाड़े भर चलने वाले सभी कार्यक्रम हिंदी में आयोजित किए गए। पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन, वाद-विवाद, लघु नाटिका,नारा- लेखन, गीत गायन, अंताक्षरी एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया, विद्यालय के समस्त कर्मियों द्वारा सभी कार्य हिंदी में संपादित किए गए। साथ ही साथ सभी कार्य एवं पत्राचार अधिक से अधिक हिंदी में ही करने का प्रयास व विद्यालय कर्मियों द्वारा बेबीनार के द्वारा जुड़कर हिंदी की उपयोगिता पर विचार विमर्श किया गया। उक्त वेबीनार के अंतर्गत शारंगपाणी मिश्र, पीटीजी (अंग्रेजी ) ने हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि गोपाल सिंह नेपाली द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया। इस पखवाड़ा के दौरान चलने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस हिंदी पखवाड़ा दिवस के सभी आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा विधालय राज्यभाषा कार्यवन्यन समिति के समवन्यक समिति के जगदीश चौहान (हिंदी) ने प्रस्तुति की। अंत में विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रिया सहकर्मी सह समन्वयक शारंगपाणी मिश्र, पी,जी.टी. (अंग्रेजी) मैं पखवाड़ा दिवस के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्राचार्य तथा सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं, कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment