_सोनभद्र, उमेश कुमार सिंह डिबुलगंज
स्थित माँ अष्ट भुजी दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया।सभा का संचालन दुर्गा मंदिर के पुरोहित श्री शिवसेवक तिवारी ने कहा कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा।कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार के कोविड-१९ के गाइड लाइन के अनुसार ही पूजा की जाएगी। कलश स्थापना के दिन से ही पूजा का आयोजन होगा। पंडाल के चारों ओर सैनिटाइजर मशीन लगाया जाएगा। बिना मास्क का पंडाल में प्रवेश वर्जित रहेगा।मौके पर अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य(कुलडोमरी)कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कौशल जायसवाल,सचिव अवधेश जायसवाल,रामधनी विश्वकर्मा, अंकित शर्मा,महेंद्र ,प्रवेश,सीताशरण गुप्ता,रोहन,शुभम कनौजिया, रितु राज मौर्या तमाम सदस्य गण उपस्थित रहे।_

