*अखिल भारतीय तेली महासभा ने बैठक कर सांसद पर हुये हमले की घोर निन्दा कर सक्त कारवाई की मांग।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

गुरमा,सोनभद्र।कांग्रेस नेता एंव उनके साथियों द्वारा प्रतापगढ सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ शनिवार को जानलेवा हमला कर ज़ख्मी करने पर अखिल भारतीय तेली महासभा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने पटवध मे बैठक कर दोषियो पर सक्त कार्यवाही की मांग की। उन्होने कहा की जिस प्रकार की घटना घटित हुई उससे पूरे देश में कानून व्यवसाय के प्रति एक चुनौती है।देश में सबसे बड़े पार्लियामेंट संसद सदस्य के ऊपर जब गुण्डों का हमला हो सकता है,तो कोई भी समाज सुरक्षित नहीं है, इस लिहाज़ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले ‌को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें। बैठक मे जिला महामंत्री- सत्येन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्षगण- उत्तम चन्द गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष- गजानंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी- सौरभ कुमार गुप्ता, जिला मंत्री- शिवम गुप्ता, रोहित गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य- शिवमूरत गुप्ता,अनील कुमार गुप्ता, रविन्द्र कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment