एनटीपीसी सिंगरौली में क्वालिटी सर्किल कार्यक्रम का आयोजन ।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी द्वारा किया गया । इस अवसर श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), श्री सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक(ईँधन प्रबंधन), श्री बी एन झा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री के गोपाला कृष्ण, महाप्रबंधक ( ऐश हैंडिलिंग), श्री एस के खरे महाप्रबंधक (चिकित्सा), सहित अन्य अपर महाप्रबंधक गण रहे। क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम के मुख्य निर्णायक श्री आरिफ हुसैन खान, आंतरिक निर्णायक श्री डी. सी. गुप्ता (अपर महाप्रबंधक सीएचपी) एवं श्री जगदीश प्रसाद (अपर महाप्रन्धक सेफ्टी ) ने सभी प्रतिभागियों के कार्यो की सराहना की एवं उपयोगी सुझाव दिए।

एनटीपीसी कर्मचारी क्वालिटी सर्किल की चार टीमों ने भाग लिया जिसमें कर्मचारी क्वालिटी सर्किल की “निदान एलक्यूसी” (सी. एण्ड आई.) प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर टीम “उत्प्रेरक” केमिस्ट्री विभाग एवं तृतीय स्थान पर टीम “संजीवनी वारीयर्स” रही।
संविदा कर्मचारी की टोटल छः टीमों ने भाग लिया, जिसमें “प्रयास” (सी. एण्ड आई.) प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर टीम “क्रिएटिव” केमिस्ट्री विभाग एवं तृतीय स्थान पर टीम “स्नेहक” ऑपरेशन विभाग रही।

क्वालिटी सर्किल समापन कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी एवं सभी महाप्रबंधक की उपस्थित में विजयी टीमों को प्रोत्साहन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन श्री मनीष सोनी , उप महाप्रबंधक , सूचना तकनीकी एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा किया गया ।
रिंकी गुप्ता
कार्यपालक जन संपर्क
एनटीपीसी सिंगरौली

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment