उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर। सोनभद्र।शक्तिनगर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर किया चालान आज दिनांक 27,09,2021 को मुकदमा अपराध संख्या 106/2021 धारा 457,380,411भा०द०वि०में वांछित अभियुक्त अफजल अली पुत्र शहजाद अली निवासी ज्वालामुखी कॉलोनी थाना शक्तिनगर सोनभद्र को पीडब्ल्यूडी मोड से गिरफ्तार कर कब्जे चोरी गयी पासबुक,चोरी गये माल बेच कर प्राप्त पैसा 1160 रुपया बरामद किया गया था उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज भारती पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ज्वालामुखी कॉलोनी थाना शक्ति नगर को मुखबिर की सूचना पर बोट प्वाइंट शक्तिनगर से गिरफ्तार कर मुकदमे से सम्बन्धित 540रुपये व एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 126/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान किया गया
गिरफ्तारी करने वाली टीम मैं उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, उप निरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह, कांस्टेबल विमलेश कुमार कांस्टेबल संतोष कुमार मौजूद रहे।

