अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजीव गोंड जी की पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी जी के यूनियन बैंक डाला के खाते से वगैर हस्ताक्षर के जालसाजों ने धोखाधड़ी से 2 लाख रुपये निकल लिए।
ब्लॉक भी प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू गोंड ने बताया कि पैसे 4 बार में निकाले गए हैं । चोपन थाने में तहरीर के आधार पर भा0 द0 स0 420 , 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया हैं।डाला। चोपन ब्लाक प्रमुख व ओबरा विधायक की पत्नी लीला देवी के खाते से बिना हस्ताक्षर व बिना बैंक गए डाला युनियन बैंक के खाते से दो लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकालने का मामला प्रकाश में आया है।चोपन ब्लाक प्रमुख ने बैंक कर्मचारी व पैसा निकालने वाले लोगों के विरुद्ध चोपन थाने मे तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा पंजीकृत होते ही बैंक कर्मचारियों मे हडकंप मच गया।चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने चोपन थाने मे तहरीर देकर बताया की मेरे युनियन बैक डाला (कजरहट) के बचत खाते से 14 जून से 17 सिंतबर के बीच मेरे खाते से बिना मेरे द्वारा हस्ताक्षर किए और मेरे बिना बैंक गये, धोखाधड़ी करके खाते से पैसा निकाल लिया गया है।जबकि मेरे खाते मे एक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, उसके बाद भी सूचना नही मिल पाई।डाला युनियन बैंक मैनेजर रवि गुप्ता का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो सोमवार को बैंक मे आने के साथ ड्राइविंग करने की बात कहते हुए कहकर फोन काट दिया जिससे उनका पक्ष नही लिया जा सका।इस सन्दर्भ में चोपन इंस्पेक्टर केके सिंह ने बताया कि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 420 व 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन की जा रही है।
*यूनियन बैंक से राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ की पत्नी चोपन ब्लॉक प्रमुख के खाते से 2 लाख रुपये जालसाजों ने निकाला।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, September 27, 2021 6:12 AM
---Advertisement---

