अशतोष गिरी,,
रावर्ट्सगंज,,सोंनभद्र,आज दिनांक 26/09/2021 को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय बिटिया दिवस राबर्ट्सगंज के परासी पाण्डेय ग्राम में आयोजित हर्ष एव उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें प्रदेश मंत्री सिंधु शुक्ला ने बताया बेटिया कुदरत का दिया हुआ खूबसूरत तोहफ़ा होती है, जो हमारे घर-आंगन को खुशियों से भर देती है। इनकी मासूम किलकारियों से घर रोशन होता है। पैदा लेती हैं तो मां-बाप का घर रोशन करती हैं और दूसरे घर जाती हैं तो पति की जिंदगी में खुशियों के फूल बिखेर देती हैं। बेटी की अहमियत उसके मां-बाप से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। उनके मासूम बचपन को देखकर पैरेंट्स सारे गम और परेशानियां भूल जाते हैं। बेटी का मासून और चंचल मन जिसपर हर कोई फिदा रहता है। बचपन से लेकर बड़े होने तक बेटी अपने मां-बाप की आंखों का तारा रहती है, बेटी के प्यार, समर्पण और त्याग को देखते हुए दुनिया में हर साल डॉटर्स डे मनाया जाता है, यह दिन पूरी तरह बेटियों को समर्पित है। अंतर्राष्ट्रीय डॉटर्स डे हर साल सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस तरह आज बेटी दिवस मनाया गया। इस मौके पर नेहा,रूबी, सालू,प्रिया, प्रियंका, आदि मौजूद रही।

