*राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बना गड्डा,मौत को देता दावत*

---Advertisement---

_सोनभद्र,

उमेश कुमार सिंह

वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग साप्ताहिक बाजार डिबुलगंज समीप सड़क पर हुआ गड्डा मौत को दावत दे रहा है।साल भर से चल रहे सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग व नाली की निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों के घर का पानी सड़क पर बह रहा है।जिससे पूरी तरह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गया। पानी सीधे गड्ढे में जमा हो रहा है और पानी से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। गड्ढा काफी बड़ा होने से दुर्घटना का भय बना हुआ है।इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़क की दशा सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क के बीच बने गड्ढे को भरवाने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। अभी तकरीबन चार माह पहले ही यह सड़क बनी है और सड़क के किनारे पर यह जानलेवा गड्ढा मौत को दावत देता नजर आ रहा है। पहली बरसात में ही इस सड़क की पोल खुल गई है। विशालतम गड्ढा पहली बरसात के बाद ही बन गया था। अब जैसे-जैसे बरसात हो रही है, वैसे-वैसे गड्ढा बढ़ता चला जा रहा है। सड़क भी कट रही है। कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। राहगीरों ने गड्ढे को भरवाया जाने की मांग की है।भारी वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इतनी व्यस्ततम सड़क होने पर भी लोक निर्माण विभाग आंख मूंद कर बैठा हुआ है। विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लगता है कि, विभाग किसी के मौत का इंतजार कर रहा है।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment