*एनडीआरएफ टीम द्वारा एमिटेक्स एग्रो प्रोडक्ट प्रा.लि. जुलवानिया बड़वानी मे माँक अभ्यास

---Advertisement---

उमेश सागर,  शक्तिनगर

आज दिनांक
25/09/2021 को एमिटेक्स एग्रो प्रोडक्ट जुलवानिया बड़वानी टीम और NDRF भोपाल टीम द्वारा CBRN (केमिकल, वायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल और न्यूक्लियर ) का माँक अभ्यास किया गया I

एन०डी०आर०एफ० के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एन०डी०आर०एफ० भोपाल टीम तथा बड़वानी जिले के जुलवानिया में स्थित एमिटेक्स एग्रो प्रोडक्ट प्रा.लि. टीम के साथ माँक अभ्यास किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी रासायनिक केमिकल एवं वायोलोजिकल आपदा के दौरान घायल व् चोटिल ब्यक्तियो के अमूल्य जीवन की रक्षा करना , सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा इस माक अभ्यास द्वारा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है I
इस CBRN (केमिकल, वायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल और न्यूक्लियर ) पर आधारित माँक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों व् एमिटेक्स एग्रो प्रोडक्ट जुलवानिया बड़वानी के अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस CBRN माक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी I

इस माक अभ्यास का सम्पूर्ण नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० के निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा भोपाल टीम के 32 सदस्यी पूर्ण प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया I निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि आपसी समन्वय से सकारत्मक पहल व सशक्त रिस्पोंस सिस्टम को विकसित करने से इस तरह रासायनिक और वायोलोजिकल आपदाओ में होने वाली दुर्घटनाओ से आसानी से निपटा जा सके और समय – समय पर इस तरह के माँक अभ्यास द्वारा महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी I

इस माक अभ्यास के दौरान श्री वीर सिंह चौहान SDM राजपुर ,श्री भलेंद्र भूसन तिवारी GM, मिस खुसबू सोलंकी HR एमिटेक्स एग्रो प्रोडक्ट जुलवानिया बड़वानी सहित पूरा स्टाफ और एन०डी०आर०एफ० के सब इंस्पेक्टर सत्यजीत सिंह, राम बहादुर सिंह सहित कुल 32 रेस्कुअर एवं एस डी आर
एफ व सिविल पुलिस के प्रतिनिधि मौजूद रहे I

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment