*पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने रहवासियों के साथ संड़क को लेकर जताया विरोध प्रदर्शन।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र चोपन गाँव में खस्ताहाल संड़क , नाली आदि को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश यादव ने दर्जनों रहवासियों के साथ संड़क पर खड़ा होकर विरोध प्रकट किया और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द चोपन गाँव विस्तारित क्षेत्र का मुख्य मार्ग भीम ठाकुर के घर के सामने से लेकर बीरबल के घर तक जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग किया| बताया गया कि शंकर गुप्ता के घर से लेकर आईटीआई कालेज तक जो मुख्य मार्ग है पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है बरसात हो जाने के बाद चलना दुभर हो जा रहा है साथ ही संड़क के किनारे नाली न होने की वजह से घरों का गंदा पानी रोड पर बह रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है प्रदर्शन के माध्यम से मांग किया गया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए जनहित में जल्द से जल्द कार्य हो अन्यथा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगें जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी| इस मौके पर चंदन शर्मा ,चंदन साहनी,धर्मेंद्र,राजा,रवि यादव,सुशीला देवी,गुडु,अजय साहनी, भरत साहनी, राजू साहनी आदि लोग मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment