*सीआईएसएफ ने 5 किलोमीटर पैदल मार्च निकाल,हिंदी के लिए चलाया जागरूकता अभियान।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया क्राइम
जासूस संवाददाता
सोनभद्र/ओबरा‌‌परियोजना की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा ओबरा इकाई के समादेष्टा ह्रदय शंकर शर्मा के नेतृत्व में हिंदी पखवाड़े के दौरान, आजादी का अमृत महोत्सव /फिट इंडिया रन -2 कार्यक्रम का आयोजन सी आई एस एफ ,परेड ग्राउंड ओबरा मेंकिया गया ,और 5 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर परियोजना कर्मियों एवं दुसान कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हिंदी का प्रचार प्रसार एवं हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया,और साथ ही स्वस्थ रहने के लिए तरीकों एवं फायदों से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नागरिकों को देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी के प्रणेताओं,के योगदान को लोगों को याद दिलाया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने अमर शहीदों की याद में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की ,और भगत सिंह ,वीर कुंवर सिंह ,झांसी की रानी जैसे वीर शहीदों का पात्र नुक्कड़ नाटक के दौरान प्रस्तुत किए गए ।उक्त कार्यक्रम में निगम एवं दुसान कम्पनी के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment