*भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र स्थित बिल्ली पोखरा में व्यापक मात्रा में बरसाती पानी के जलजमाव के कारण डेंगू जैसी महामारी के होने का खतरा बढ़ गया है तो वही पोखरे का जलस्तर बढ़ जाने के कारण उससे सटे मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं और राहगीरों का आवागमन बाधित हो गया है साथ ही रास्तों में अत्यधिक फिसलन होने की वजह से पानी में आमजन एवं जीव जंतुओं के डूबने का भी खतरा बना हुआ है। जिसके मद्देनजर जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाना चाहिए अन्यथा की स्थिति में कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने आश्वासन दिया कि जल निकासी की व्यवस्था यथाशीघ्र कराई जाएगी और मार्ग को भी दुरुस्त करने का काम किया जाएगा ताकि आवागमन बाधित ना हो। ज्ञापन सौंपते समय समीर माली, विजय पटेल, राजू चौधरी, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment