*राजभाषा पखवाड़ा के संदर्भ में निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न*

---Advertisement---

 

उमेश सागर उर्जान्चल ब्यूरो

शक्तिनगर/सोनभद्र:-डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के बच्चों के बीच एनसीएल खड़िया प्रबंधन द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक श्री पानी पंकज पांडे, मर्याद सिंह तथा प्राचार्या श्रीमती संध्या पांडे जी के द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तदुपरांत प्रतिभागियों ने वाद विवाद हेतु दिए गए विषय “विद्यालय में गणवेश अनिवार्य होना चाहिए” के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क युक्त विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम समापन के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए वाद विवाद, गणवेश , गरीबी अमीरी आदि विषयों को बड़े सारगर्भित शब्दों में समझाया। तदुपरांत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या पांडे जी ने सभी को हिंदी भाषा पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया तथा साथ ही साथ नैतिकता पूर्ण जीवन जीने की भी सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। कार्यक्रम सफल एवं सराहनीय रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment