उमेश सागर संवादाता
शक्तिनगर/सोनभद्र
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया नाले के पास 2 व्यक्तियों को घायल अवस्था में देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि दोनों की ट्रैन की चपेट में आने से हादसा हुआ हो। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 2नो व्यक्तियों को संजीवनी अस्पताल ले गयी। जहाँ पर डॉक्टर ने एक व्यक्ति को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल व्यक्ति की इलाज में जुट गई। हालांकि डॉक्टर ने घायल युवक को गंभीर बताकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रेफर हुए घायल व्यक्ति को सर में गभीर चोट के साथ पैर भी कटा हुआ है। वही मृत व्यक्ति का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति वाजिद अली पुत्र फिरोज अली 23 वर्ष अम्बेडकर नगर शक्तिनगर व मृत व्यक्ति शब्बीर कुरैसी उर्फ शाहनवाज वर्ष 20 पुत्र करीम कुरैसी, बस स्टैंड शक्तिनगर का है। पूरी घटना ट्रेन की चपेट में आने से होने की शंका जताई जा रही है।

