अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चोपन इंडियन गैस का किया घेराव, जमकर नारेबाजी की।*
चोपन/सोनभद्र।सरकार की महत्वकांक्षी योजना उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ न मिलने से आज चोपन इंडियन गैस गोदाम पर 50 की संख्या में महिला पहुंच कर गैस गोदाम पर जमकर हो हल्ला बोला
चकरीया ग्राम प्रधान राजेश्वर प्रसाद के अगुवाई में महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले 3 सालों से सूची में नाम आने के बावजूद भी एजेंसी संचालक द्वारा उनको उज्जवला योजना के अंतर्गत मिलने वाले निशुल्क सिलेंडर का वितरण नहीं हुआ है और एजेंसी संचालक के द्वारा बार-बार बुलाकर हमें बैरंग लौटा दिया जाता था यह कह कर कि यह योजना बंद हो गई है जैसे ही हमें जानकारी हुई कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना को पुनः चालू करके उज्जवला योजना दो के तहत लोगों का चयन करके सिलेंडर वितरण किया जा रहा है
लेकिन हम लोगों का सूची में नाम होने के बावजूद भी प्राप्त नहीं हो सका है इस बाबत इंडियन गैस गोदाम में एजेंसी पर मौजूद स्टाफ कर्मचारियों से बात की गई तो उसके द्वारा यह कहा गया कि 3 से 4 दिन के अंदर इन सभी लोगों का सिलेंडर मिल जाएगा प्रदर्शनकारी महिलाओं में उर्मिला लीलावती कलावती तितली सुनीता प्रभा कौशल्या रेशमा सरिता जगनती साजिया प्रदीप कुमार राम केस गुप्ता महेंद्र साहू महंगू आदि लोग बाग मौजूद रहे।

