*ऊर्जा राज्य मंत्री ने वृद्धा आश्रम मे पहुंच कर वृद्धजनों का जाना हाल,किया सम्मान।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।सोमवार को सोनभद्र के दौरे पर आए ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने सलखन स्थित वृद्धाश्रम में पहुंच कर वृद्धजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए।ऊर्जा राज्य मंत्री
बुजुर्गों तथा वृद्धजनों के दुख-सुख, खान-पान, निवास, दिनचर्या के बारे में वृद्धा आश्रम के प्रबंधक नवीन कुमार शुक्ला के साथ चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।ऊर्जा राज्य मंत्री को अपने बीच पाकर वृद्धजन काफी उत्साहित नजर आए।राज्य मंत्री ने उनको अंगवस्त एव नाश्ता कराकर सम्मान करते हुए बुजुर्गों से बात करते हुए कहा कि अभी कोरोना महामारी का प्रकोप है।हम सभी को बहुत सावधानी के साथ रहना है, ऊर्जा राज्य मंत्री को चोपन मंडल के पुर्व महामंत्री विकास पेटल ने माल्यार्पण कर गुप्त काशी के महादेव शिव- माँ पार्वती का प्रतिमा भेट कर सम्मान किया।राज्य मंत्री के साथ ओबरा विधायक संजय गौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता,चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,भाजपा युवा नेता विकास पटेल,संजय जैन, मनीष प्रताप सिंह,तेजवंत पांडेय,सत्यदेव पांडेय, भोला जायसवाल,संदीप पांडेय, मोहित पटेल, किसान मोर्च के मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,महेन्द्र पटेल, अशोक कुमार गुप्ता,विकास दत्त पाठक,अमित गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment